उत्तराखंड: अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य उप केंद्रों में भी होगी फार्मासिस्टो को तैनाती, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य उप केंद्रों में फार्मासिस्टो को तैनात किया जाएगा।

कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अब फार्मासिस्टों को प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी तैनात करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फार्मासिस्ट संवर्ग के पुराने ढांचे को पुनर्जीवित किया जाएगा। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। दरअसल सुदरवर्ती पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्रों में फार्मासिस्टों की तैनाती करने की तैयारी में है।