उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में संगरूर पंजाब में 24 से 27 अगस्त तक 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक जीते है। पदक जीतने वालों में अर्शदीप सिंह, दिलीप सिंह मान, मनराज सिंह, वंशदीप सिंह शामिल रहे। बताया है कि जल्द देहरादून में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।