उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं।
दो अप्रैल को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 02 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 अप्रैल को कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे।