उत्तराखंड: उत्तराखंड के लिए 14 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
तैयारियां तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दौरे के दौरान बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के साथ ही पीएम मोदी राज्य की कई अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सफर होगा आरामदायक
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर काफी कम और आरामदायक हो जाएगा।यह परियोजना पर्यटकों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।