उत्तराखंड: ऋषिकेश पंहुचे पीएम नरेंद्र मोदी, जनसभा को किया संबोधित, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के ऋषिकेश पंहुचे। यहां पीएम ने आईडीपीएल खेल मैदान में भाजपा की चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

भारी संख्या में उमड़ी भीड़, दिखा उत्साह

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उत्‍तराखंड का पारंपरिक वाद्य यंत्र हुड़का यानी डमरू भेंट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने डमरू बजाकर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड आता हूं पुरानी यादें ताज़ा करता हूं।

📌📌पीएम ने संबोधन में कही यह बाते

✴️✴️संबोधन में कहा देश मे ऐसी सरकार है जिसने 10 साल कई काम किए। आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। ये मोदी की मजबूत सरकार है। 
✴️✴️मोदी-मोदी के नारे लगने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उत्साह 19 अप्रैल तक इस्तेमाल कीजिए ताकि पार्टी जीते। यानी 2024 में भी मोदी सुपरहिट।
✴️✴️मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक पूर्व सैनिकों को मिला है।
✴️✴️उत्तराखंड वीरों की धरती है, जहां के घर-घर से सैनिक आते हैं।
✴️✴️आज भारत में मोदी-3 की मजबूत सरकार है, जहां आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्धों में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।
✴️✴️कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।
✴️✴️कहा कि पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। कहा कि पर्यटकों का उत्तराखंड में पहुंचना आसान होना चाहिए। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।
✴️✴️ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है।
✴️✴️मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना।
✴️✴️केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। 
✴️✴️आज उत्तराखंड में 10 में से 9 परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी कोई परेशानी नहीं है। उन सभी को फ्री राशन और फ्री में इलाज की सुविधा दी जा रही है।