उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी स्कूलों में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी अनिवार्य होगी।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित हाेगी, जिसमें छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक डिजिटल माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राएं की अनिवार्य रूप से भागीदारी होगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा तनाव कम करने, चुनौतियों का सामना करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव देंगे। कार्यक्रम का प्रसारण टीवी, एजुसेट और इंटरनेट एक्सेस डिवाइस के माध्यम से सभी विद्यालयों में किया जाएगा।