उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी का होगा एतिहासिक स्वागत, 10 किमी लंबी मानव शृंखला से सजेगी देवभूमि

उत्तराखंड: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर में भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

बनेगी 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में आशारोड़ी चेकपोस्ट से जसवंत ग्राउंड तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी, जहाँ लोग पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ पीएम का अभिनंदन करेंगे। इस शृंखला में स्कूली छात्र, सामाजिक संगठन, उद्योग जगत, चिकित्सा और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग शामिल होंगे। पूरे मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। फ्लाईओवर के हिस्सों को छोड़कर शेष मार्ग पर कतारबद्ध लोग खड़े रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से 2000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और पीएसी बल की मांग की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार, यह आयोजन शहर की एकजुटता और अनुशासित जनभागीदारी का प्रतीक होगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मार्ग की गहन निगरानी कर रही हैं।