उत्तराखंड: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। उनके 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
फास्टैग से भी नहीं कटेंगे पैसे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें जाम की समस्या से निपटने के लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशारोड़ी बैरियर को पूरे दिन के लिए टोल-फ्री कर दिया गया है। जिसमें मंगलवार सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक यह रहेगा। सभी छोटे-बड़े वाहन बिना शुल्क गुजरेंगे। फास्टैग (FASTag) से भी पैसे नहीं कटेंगे। इसकी वजह देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और जसवंत ग्राउंड में होने वाली विशाल जनसभा है। इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया है कि टोल पर वाहनों की कतार न लगे, इसलिए यह फैसला लिया गया है ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
पीएम का रूट और यातायात व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला डाट काली मंदिर से शुरू होकर आशारोड़ी, ISBT, बल्लीवाला और बल्लूपुर चौक होते हुए जसवंत ग्राउंड पहुंचेगा। भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने 8 अलग-अलग स्थानों (जैसे महिंद्रा ग्राउंड, ओएनजीसी हेलीपैड, और गोरखा मिलिट्री कॉलेज) पर 450 बसों और 2000 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की है।