उत्तराखंड: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 4.55 ग्राम स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में पुलिस ने 4.55 ग्राम स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को पुलिस टीचर्स कॉलोनी के निकट रेलवे लाइन के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति से 4.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना नाम कल्लू पुत्र भूपाल राम निवासी टीचर कालौनी किच्छा बताया।

पूछताछ में बताई यह बात

पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले जेल से छूटा है। वह आटामंडा रेलवे स्टेशन के निकट एक गांव से स्मैक खरीद कर लाया था और फुटकर में लोगो को बेचता था।

किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।