उत्तराखंड: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, स्मैक के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खटीमा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी के तहत पुलिस ने नीतीश भारती पुत्र स्वर्गीय मुकेश भारती निवासी घटियारा मंडी थाना टनकपुर जनपद चम्पावत को 2.06 ग्राम अवैध स्मैक दूसरे अभियुक्त अमान पुत्र अफजल निवासी लाइन नंबर 13 निकट मीट मार्केट थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को 1.72 ग्राम अवैध स्मैक एवम अभियुक्त जियाउद्दीन उर्फ राजा पुत्र निजामुद्दीन उर्फ मास्टर निवासी वार्ड नंबर 12 कसावान मस्जिद के पास बनभूलपुरा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।