उत्तराखंड: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बनबसा में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में एसओजी व 57 वी वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शारदा स्नान घाट पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुन्दर मण्डल उर्फ अमित पुत्र शंकर मण्डल निवासी किच्छा के पास से 18.44 ग्राम स्मैक व अभियुक्त अनिकेत शर्मा पुत्र याद राम शर्मा निवासी किच्छा के पास से 14.16 ग्राम स्मैक प्लेटिना बाईक संख्या यूके 06-के-3476 में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह लोग रहें शामिल

इस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण,एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, शारदा चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह, परमजीत सिंह,गणेश सिंह,अनिल कुमार,सूरज कुमार व 57 वी वाहिनी एसएसबी शामिल रहे।