उत्तराखंड: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार, जान से मारने की नाबालिग को देता था धमकी

यहां राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पेशे से चालक को गिरफ्तार किया है। राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो तथा जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पौड़ी तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पेशे से एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के रेवेन्यू इंस्पेक्टर सुदामा सिंह रावत ने बताया कि विकासखंड कोट के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है आरोप है कि  उनकी पुत्री के साथ जबरन शारीरिक शोषण करने के साथ ही किसी को ना बताने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

राजस्व उपनिरीक्षक देवरानी ने बताया कि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसको कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।