उत्तराखंड: नशे पर पुलिस का वार, स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को पुलिस आजादनगर वार्ड 2 की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान गुरुकुल स्कूल को जाने वाले रास्ते के पास आजादनगर की ओर से एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देख कर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 13.35 ग्राम स्मेक बरामद हुई। युवक का नाम कमल बिष्ट पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम बुंगबुंग पो. शिमखोला धारचूला पिथौरागढ़, हाल निवासी मलिक कालोनी रुद्रपुर है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।