उत्तराखंड: पुलिस का अभियान, स्कूल, कालेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास इन चीजों की दुकानें खोलने पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस द्वारा स्कूल, कालेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

जारी रहेगा अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर विधोली, पौंधा, नंदा की चौकी, झाझरा, सुद्धोवाला व प्रेमनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल-कालेजों के समीप गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तंबाकू आदि बेचने वाले 12 दुकानदारों के विरुद्ध कोटपा के अंतर्गत चालान किया गया। साथ ही दुकान से गुटका बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू को हटाया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते पाए गए 40 व्यक्तियों के विरुद्ध भी कोटपा के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई और चालानी कार्रवाई की।