उत्तराखंड: यहां पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 14 पीड़िताओं को पकड़ा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

यहां पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में 5 आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानें पूरा मामला

देहरादून जिले के विकासनगर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में पांच आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। जिसमें अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया। पुलिस ने 14 पीड़िताओं को बरामद किया है। पांच व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई अभी जारी है। सभी पीड़िता हरियाणा की बताई जा रही हैं।