उत्तराखंड: 31 जनवरी तक भरें जाएंगे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्री पीएचडी के परीक्षा फार्म, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जरूरी जानकारी दी गई है।

देखें वेबसाइट

मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 प्री पीएचडी कोर्स वर्क के सभी सम्बन्धित छात्र अपने परीक्षा फार्म 23 जनवरी से 31 जनवरी तक भर सकेंगे। यह परीक्षा फार्म आफलाइन भरे जाने हैं। बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in/online.hnbgu.ac.in से परीक्षा फार्म डाउनलोड किए जा सकते हैं।