चमोली: विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
दिए यह निर्देश
इसी क्रम में बीते शनिवार को जिला सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने बताया कि जिन योजनाओं को शासन से मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही अधिकारियों को नंदा देवी राजजात परिक्षेत्र, पड़ावों और यात्रा मार्ग की विस्तृत मैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गों पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, पार्किंग और पैदल रास्तों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मिली यह मंजूरी
बताया कि शासन ने राजजात से जुड़ी 60 योजनाओं के लिए 17,849.65 लाख (लगभग 178 करोड़ रुपये) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन कार्यों को लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई, पीएमजीएसवाई और गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) जैसे विभागों के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
शेष अन्य विकास योजनाओं की मंजूरी भी शासन से जल्द मिलने की उम्मीद है।