उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 109 केंद्रों में 22159 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मार्च में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिसकी तैयारियां शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है।

इस दिन से होंगी परीक्षाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 109 केंद्रों में 22159 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 15 मार्च को सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक परीक्षकों के साथ बैठक कर निर्देश देंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि 16 मार्च को इंटरमीडिएट हिंदी का पेपर होगा। परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। इंटर के परीक्षार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं 16 मार्च से 06 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों व उसके आसपास धारा 144 लागू हो जाएगी।