उत्तराखंड: गौलापार स्टेडियम को खेल यूनिवर्सिटी को देने की तैयारी, खेलों के होंगे बड़े आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित है गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम। इस स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल गेम्स में देश भर में पहचान बनाने वाले इस स्टेडियम को खेल यूनिवर्सिटी को देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद यहां क्रिकेट, फुटबाल जैसे खेलों के बड़े आयोजन कराए जाएंगे। इस संबंध में अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल, उत्तराखंड ने बताया कि गौलापार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेल विश्वविद्यालय को देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों का यहां आयोजन किया जाएगा।