उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का वादा अब धरातल पर उतरने लगा है। धामी सरकार के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को खोजने के लिए ‘पद खोजो अभियान’ शुरू कर दिया है।
कार्मिक विभाग ने मांगी रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने पुष्टि की है कि शिक्षा, वन, परिवहन और गृह विभाग सहित कई प्रमुख विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। खिलाड़ियों को उनके द्वारा जीते गए मेडल और निर्धारित ग्रेड पे के आधार पर नियुक्तियां दी जाएंगी। विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
इतने खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
गौरतलब है कि राज्य के 243 प्रतिभावान खिलाड़ी लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 14 सितंबर 2023 को पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्ति देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।
मेडल विजेताओं के लिए पदों की तलाश
✅✅श्रेणी 01: विश्व कप, कामनवेल्थ, ऐशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर 5400 रुपये ग्रेड पे का पद
✅✅श्रेणी 02: विश्व कप, कामनवेल्थ, ऐशियन गेम्स सिल्वर मेडल पर 4800 रुपये ग्रेड पे का पद
✅✅श्रेणी 03: चार साल के अंतराल पर होने वाली ऐशियन चैंपियनशिप आदि में गोल्ड मेडल, विश्व कप, कामनवेल्थ, ऐशियन गेम्स में ब्रांज पर 4600 रुपये ग्रेड पे का पद
✅✅श्रेणी 04: चार साल के अंतराल पर होने वाली एशियन चैंपियनशिप सिल्वर-ब्रांज मेडल पर और कामनवेल्थ, नेशनल गेम्स, सेफ गेम्स में गोल्ड मेडल पर 4200 रुपये ग्रेड पे का पद
✅✅श्रेणी 05: कामनवेल्थ चैंपियनशिपश् नेशनल गेम्स, सैफ गेम्स में सिल्वर और ब्रांज मेडल पर 2000 से 2800 रुपये ग्रेड पे का पद।