उत्तराखंड: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि होंगी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 9 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस है। इस दिन उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा है।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। इस संबंध में जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है।नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।