उत्तराखंड: राष्ट्रपति ने नैनीताल स्थित राजभवन के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी किया विशेष डाक टिकट, राज्यपाल ने भेंट की यह खास चीज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल शुक्रवार को राष्ट्रपति निकेतन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नैनीताल स्थित राजभवन के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया।

विशेष डाक टिकट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। राजभवन पर विशेष डाक टिकट जारी करने के अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ काफी टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्मृति में स्थान दिलाने पर आभार जताया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन, उत्तराखंड की चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी उपस्थित रहे।