उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी जिले के युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने नया इतिहास रच दिया है।
बनाया बड़ा रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल रूप से भिलंगना ब्लॉक के पौखाल मगरौं गांव निवासी रोहित भट्ट ने आज सुबह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर पूरे देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने सुबह 8:15 बजे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। इससे पहले रोहित भट्ट ने जनवरी 2023 में विश्व की तीसरी और साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था। वहीं इसके बाद अगस्त माह में रोहित ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराया और विश्व रिकॉर्ड बनाया।
रहें शामिल
इस मौके पर उनके साथ सफल एवरेस्ट आरोहण में एक शेरपा और दो साथी पर्वतारोही भी शामिल रहे।