उत्तराखंड: गौरवान्वित: पौड़ी की बेटी उर्मी नेगी को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की गढ़वाली फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री/निर्माता-निर्देशक उर्मी नेगी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें क्षेत्रीय फिल्म श्रेणी सुबेरौ घाम-2 के लिए वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उर्मी नेगी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार गढ़वाली फिल्म सुबेरौ घाम-2 के लिए मिला है जबकि बथौं के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।

मुंबई में हुई सम्मानित

मुंबई में महाराष्ट्र इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑर्गनाइजेशन व एमबी एंटरप्राइजेज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उर्मी नेगी को यह पुरस्कार मिला। पौड़ी की उर्मी नेगी ने फ्योंली, सुबेरौ घाम व बथौं जैसी चर्चित गढ़वाली फिल्मों में अभिनय के साथ ही निर्माता-निर्देशक व पटकथा लेखन भी किया है।