उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनांक 3 जनवरी से 10 जनवरी तक हैदराबाद में योनेक्स सनराइज आल इंडिया जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट आयोजित हुई।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें उत्तराखंड के शटलरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और चार कांस्य पदक जीते है। जिसमें पिथौरागढ़ की एंजल पुनेरा ने दिल्ली के भाव्या चौधरी के साथ जोड़ी बनाते हुए मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और उन्होंने पौड़ी गढ़वाल की आन्या बिष्ट के साथ जोड़ी बनाते हुए गर्ल्स डबल्स में भी कांस्य पदक जीता। एंजल पुनेरा ने बेहतरीन खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में केरल के अमन अनीश और रिया शुशील की जोड़ी को 21-14,21-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उन्होंने विजोरन जैसन केरल और आन्या बिष्ट उत्तराखंड की जोड़ी को 21-13,21-17 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल में उन्होंने प्ररम चौधरी दिल्ली और तारिणी सूरी महाराष्ट्र की जोड़ी को 21-13,21-17 से पराजित कर खिताब जीता। उन्होंने गर्ल्स डबल्स में भी पौड़ी की आन्या बिष्ट के साथ जोड़ी बनाते हुए सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई जहां उन्हें एक कड़े मुकाबले में तेलंगाना के श्रीयांशी वलीशेटटी और वीनाला से 18-21,21-15,21-15 से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। देहरादून के अंश नेगी और पौड़ी गढ़वाल के सूर्यांश रावत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक प्रवेश किया जहां अंश नेगी को तेलंगाना के प्रणव राम एन से 21-17,21-19 से और सूर्यांश रावत को छत्तीसगढ़ के रौनक चौहान से 21-6,21-9 से पराजित होना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक मिला। इस प्रकार उत्तराखंड ने इस टूर्नामेंट में एक स्वर्ण पदक और चार कांस्य पदक जीते।
दी शुभकामनाएं
इन सभी खिलाड़ियों का इनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी डच तथा जर्मन ओपन में जाने वाली भारतीय जूनियर बैडमिंटन के ट्रायल हेतु चयनित खिलाड़ियों में हुआ है। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक अध्यक्षा डाक्टर अलकनंदा अशोक सचिव बी एस मनकोटी कोषाध्यक्ष राम अवतार उनके मेंटर, कोच, माता-पिता सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।