उत्तराखंड: देश के पहले गांव माणा में 12 साल बाद फिर शुरू हुआ पुष्कर कुंभ, जुड़ी है यह खास मान्यता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बद्रीनाथ के माणा में सरस्वती अलकनंदा के संगम केशव प्रयाग में 14 मई से पुष्कर कुंभ का आगाज हो गया है। जो 26 मई तक चलेगा।

पुष्कर कुंभ की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के प्रथम गांव माणा में प्रत्येक 12 वर्ष में होने वाला पुष्कर कुंभ शुरू हो गया है। 14 मई से 26 मई तक सरस्वती नदी और अलकनंदा के संगम केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ शुरू हो गया है। यह कुंभ दक्षिण भारत के लोगों के लिए आयोजित किया जाता है। आज से दक्षिण भारत के श्रद्धालु पुष्कर कुंभ में शामिल होने पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। बीते कल बुधवार को श्रद्धालुओं ने सरस्वती और अलकनंदा के पवित्र संगम पर स्नान किया। इस मौके पर लगभग 500 श्रद्धालुओं ने सरस्वती मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। से दक्षिण भारत के श्रद्धालु पुष्कर कुंभ में शामिल होने पहुंचेंगे। मान्यता के अनुसार जब बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है तो हर 12 साल में माणा गांव में स्थित अलकनंदा और सरस्वती नदियों के संगम स्थल केशव प्रयाग पर पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जाता है।

मेले का खास महत्व

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धार्मिक आयोजन में देश के पांच राज्य तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, केरल और कर्नाटक के श्रद्धालु शामिल होंगे। पुष्कर कुंभ का दक्षिण भारत में विशेष महत्व है।