उत्तराखंड: बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। इसके साथ ही बारिश और बर्फबारी होने से मौसम में बदलाव हुआ है।

शासन सतर्क मोड पर

ऐसे में रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई), चंडीगढ़ ने शनिवार शाम पांच बजे तक उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित जिलों के प्रशासन, पुलिस समेत अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन की आशंका की दृष्टि से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ को डेंजर लेवल-तीन और बागेश्वर को डेंजर लेवल-दो में रखा गया है।