उत्तराखंड: Ranji Trophy: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह, सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में रणजी ट्रॉफी लीग में उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में पंहुच गई है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन झारखंड को पारी और छह रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। रणजी ट्रॉफी इतिहास में यह पहला मौका है जब उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं उत्तराखंड की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है। टीम ने जिस तरह से बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, उससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा।