उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग में पहले दिन ही टूटा रिकॉर्ड, फुल‌ हुई मई माह तक बुकिंग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल से आगाज होने वाला है। वहीं बीते कल मंगलवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।

कुछ ही घंटों में मई माह की बुकिंग फुल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके लिए बड़ी संख्या में बुकिंग की जा रही है। जिसमे बुकिंग के पहले दिन 7650 टिकटों की बुकिंग हो गई है। जिसमें यात्रियों की संख्या 23150 है। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। इस बार टिकट बुकिंग स्लॉट एक माह के लिए खोला गया था। ऐसे में अब अब 31 मई तक किसी भी दिन के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है।