उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2,906 पदों पर भर्ती चल रही है।
शिक्षकों के पदों पर भर्ती
जिसमें अगर इन भर्ती में पद खाली रहे तो शेष पदों पर नए सिरे से भर्ती होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए विभाग ने वर्ष 2020 एवं 2021 में आवेदन मांगे थे, लेकिन शिक्षक भर्ती के कई पद खाली रह जाने से इन पदों के साथ ही अन्य पदों को शामिल कर 2,906 पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से इसके लिए शनिवार को एक साथ सभी जिलों में काउंसलिंग के बाद 16 अगस्त को पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाने थे। काउंसलिंग में पात्र अभ्यर्थियों के कम संख्या में पहुंचने से विभाग का भी मानना है कि भर्ती के 50 प्रतिशत पद खाली रह सकते हैं। ऐसे में भर्ती में पद खाली रहे तो शेष पदों पर नए सिरे से भर्ती होगी। इसी साल दिसंबर में यह भर्ती हो सकती है।