उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द होगी सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों के इतने पदों पर भर्ती, भ्रष्टाचारियों पर कसेगा शिकंजा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लंबे समय से खाली चल रहे सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों के 21 पद भरने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार पर वार करने और विजिलेंस को और मजबूत करने के लिए सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के आदेश मिलने के बाद शासन ने पद भरने के लिए मंजूरी दे दी है। इसके तहत जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह सभी तकनीकी विशेषज्ञ के पद हैं। इन पदों के भरे जाने के बाद जहां भ्रष्टाचारियों का समय पर रिकार्ड खंगाला जाएगा वहीं वित्तीय लेनदेन की रिपोर्ट समय पर मिलने से विजिलेंस समय पर भ्रष्टाचारी पर एक्शन लेगी। जल्द ही पुलिस मुख्यालय की ओर से इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।