नाैकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती निकली है । जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरूवात हो चुकी है ।
जानें कब तक करना हैं आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संभागीय निरीक्षक प्राविधिक की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है । आप 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं । आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है ।
क्या योग्यता होनी चाहिए
नोटिफिकेशन के अनुसार वही युवा इसके लिए आवदेन कर सकते हैं । जिन्होंने 10 वीं साइंस से पास की हो । इसके साथ ही उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा भी हो।