उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण की तिथि बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब समर्थ पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 10 जुलाई तक है। उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया है। पंजीकरण से छूट गए इन छात्र-छात्राओं को एक और मौका देने के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई किया गया है।