उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है।
दो पाली में होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड पात्रता परीक्षा 27 सितंबर 2025 को होनी प्रस्तावित है। परीक्षा एक ही दिन दो पालियो में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक UTET-I के लिए और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक UTET-II के लिए आयोजित की जाएगी। पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है।
देखें वेबसाइट
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।