उत्तराखंड: हिमालय पुत्र से प्रख्यात डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को विशिष्ट फेलो के रूप में किया गया सम्मानित, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में अविश्वसनीय योगदान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। उत्तराखंड मे हिमालय पुत्र और हेस्को प्रमुख डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को कुछ दिनों पहले सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड और पूरे देश में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) द्वारा विशिष्ट फेलो के रूप में सम्मानित किया गया है। यह उच्च सम्मान एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। उनके कार्यों और योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने करियर में ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पहले डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।