उत्तराखंड: सीएम से मिले सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल, उत्तराखंड के सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

मुलाकात को बताया यादगार

उन्होंने बीते कल गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर दोनों के बीच संगीत और सांस्कृतिक क्षेत्रों में विकास, युवाओं को प्रोत्साहित करने और उत्तराखंड के सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई।