उत्तराखंड: केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान जारी, 10 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, अब भी फंसें है इतने लोग

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट आगे भी जारी किया गया है। वहीं बीते दिनों केदारनाथ में आई आपदा से कई लोग फंसे हैं। जिनका रेस्क्यू अभियान जारी है।

रेस्क्यू अभियान जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह से शाम पांच बजे तक कुल 10374 लोगों को वापस लाया गया है। अभी तक कुल 19,473 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर विभिन्न माध्यमों से विपरीत मौसम के बावजूद सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है। इस संबंध में प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि अब केवल केदारनाथ में 350 और लिंचोली में 50 यात्री शेष हैं‌ उन्होंने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए गुरूवार से अभियान जारी है। बारिश के कारण दिक्कत आ रहीं हैं। बताया कि बताया कि मौसमी दशाओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पांच छोटे हेलीकॉप्टरों से हवाई अभियान चलाया जा रहा है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है और टूट चुके रास्तों और पैदल पुल को ठीक करने का काम जारी है।