उत्तराखंड: सौ मीटर गहरी खाई में गिरी रोडवेज, कई घायल

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। अब खबर देहरादून मसूरी से आ रही है। यहां मसूरी-देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर उत्तराखंड रोडवेज की बस खाई में गिर गई है।

शेर घड़ी के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्ते में शेर घडी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर फायर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लगी है। घायलों को निकाल मसूरी के अस्पताल भेजा गया।

चालक समेत 22 लोग थे सवार

जानकारी के मुताबिक मसूरी – देहरादून मार्ग पर खाई में गिरी बस में चालक समेत 22 लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए और उन्हें बचा लिया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।