उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा से भाजपा विधायक शैला रानी रावत का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है।
लंबी बीमारी के बाद निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। वहीं वह मैक्स अस्पताल में दो दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। रात करीब साढ़े दस बजे के आस-पास उन्होंने राजधानी के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे गुप्तकाशी के त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा।
कांग्रेस से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
शैला रानी के राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई थी। साल 2012 में वह विधानसभा पहुंची थीं। हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के वक्त शैलारानी भी पार्टी के 9 सीनियर विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी। जिसमें 2017 में वह चुनाव हार गई थीं, लेकिन इसके बाद 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।