उत्तराखंड दुखद: केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन के ऊपर गिरे बोल्डर, दो लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। आज सोमवार की सुबह सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से एक वाहन पर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गये।

हादसे में दो लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वाहन उत्तरकाशी से आया था और सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से उस पर विशालकाय बोल्डर गिर गये। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अन्य सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हल्की चोटें खाने वालों को प्राथमिक उपचार दिया गया है‌