उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी के बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो का निधन हो गया है।
गोली लगने से हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। मंगलवार शाम लगभग सात बजे दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान नरेंद्र को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट में एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। आगामी 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी होनी थी। आज गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।