उत्तराखंड: कुमाऊं विवि, एसएसजे विवि में प्रवेश के लिए फिर खुला समर्थ पोर्टल, छात्र-छात्राएं करें आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश से जुड़ी बड़ी अपडेट है।

कॉलेजों में प्रवेश से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को फिर से प्रवेश का मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर में फिर से प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए शासन के निर्देश पर प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल को फिर से खोल दिया गया है। विद्यार्थी 10 से 13 अक्तूबर तक रात्रि 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में छात्र-छात्राएं फिर से प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन के बाद महाविद्यालय के स्तर से समर्थ पोर्टल में 15 अक्तूबर तक रात्रि 10 बजे तक आवेदनों का अनुमोदन किया जा सकता है।

देखें वेबसाइट

ऑनलाइन आवेदन: स्नातक की कक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए https://ukadmission.samarth.ac.in/ व स्नातकोत्तर में पंजीकरण के लिए लिंक https://ukpgadmission.samarth.ac.in/ में आवेदन करें।