उत्तराखंड: गूगल पर एसबीआई कस्टमर केयर का नंबर लेना पड़ गया भारी, साइबर ठगों ने ठगे लाखों रूपये


आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए एक से एक नयी तरकीब निकाल रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा-

एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड से सामने आया है। जहां निसार अहमद निवासी नयागांव, बद्रीपुर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उनका बेटा अब्दुल कादिर बीती 30 जनवरी को एसबीआई का डेबिट कार्ड लेकर एटीएम से रकम निकालने गया। उसने ट्रांजेक्शन की तो दस हजार रुपये कटने का मैसेज आया। लेकिन एटीएम मशीन से नगदी नहीं निकली। इस पर पीड़ित के बेटे ने गूगल से एसबीआई कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। वहां मिले नंबर पर बात हुई। उसने रकम वापस दिलाने में मदद का झांसा देकर पीड़ित से एनी डेस्क एप डाउनलोड कराई। इसके बाद पीड़ित के बैंक खातों से कुल 1.04 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस तरह वह लोग साइबर ठगी का शिकार हो गये। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।