उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब नौनिहाल अपने राज्य के जल संसाधनों का अध्ययन करेंगे।
दी जाएगी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेशभर के स्कूली छात्रों को जल संरक्षण एवं जल संसाधन प्रबंधन से जोड़ने के उद्देश्य से जल शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पहल उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से की गई है। जिसमें स्कूली बच्चे अपने राज्य के जल संसाधनों का अध्ययन करेंगे और जल संरक्षण की मुहिम में शामिल होंगे। बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के स्कूली छात्र-छात्राओं को हिमालयी क्षेत्र के जल संसाधनों के अध्ययन कराया जाएगा ताकि वह अपने आसपास बहने वाले गाड़- गदेरे, धारे-नोले, प्राकृतिक स्त्रोत, जलकुंड के उपयोगिता को समझें।
खास पहल की शुरुआत
इसके तहत इस अभियान के पहले चरण में 1000 छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा। छात्रों को जल विज्ञान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी।