उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, 12 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

दिए दिशा निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनपद पौड़ी के विकास खंड यमकेश्वर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन पौड़ी ने यात्रा क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया है। जिसमें क्षेत्र में आगामी 12 से 23 जुलाई तक अवकाश रहेगा। इस संबंध में डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने अवकाश का आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि इस परिधि में आने वाले समस्त निजी विद्यालयों में भी आदेश प्रभावी रहेगा। इसको लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

इन स्कूलों में रहेगा अवकाश

जिसमें कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनता इंटर कालेज नीलकंठ, राजकीय इंटर कालेज दिउली, गंगाभोगपुर, लक्ष्मणझूला, मोहनचट्टी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, दिउली, गंगाभोगपुर मल्ला, लक्ष्मणझूला, घट्टूगाड़, रत्तापानी, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड़, आंगनबाड़ी केंद्र तोली, कोठार, पुंडरासू, जुड्डा, मराल, जौंक, किरमोला, गंगाभोगपुर-एक, गंगाभोगपुर-तीन में अवकाश रहेगा।