उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा और चेकिंग का बढ़ेगा दायरा, पर्यटन विभाग की ओर से तैयार हो रहा यह ऐप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। जिसके लिए कम समय ही शेष बचा है।

तैयार होगा ऐप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर
के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसके लिए तीर्थयात्री के पंजीकरण की जांच अब पुलिस भी करेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन मित्र एप तैयार किया जा रहा है। चारधाम यात्रा में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षा और चेकिंग का दायरा बढ़ाया गया है। अब फर्जी पंजीकरण पकड़ने के लिए एक एप तैयार किया जा रहा है। इसे पहले चरण में चारों धामों में ड्यूटी पर तैनात 110 पुलिसकर्मियों के मोबाइल में डाउनलोड किया जाएगा। चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी भी जगह-जगह तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की जांच करेंगे।