उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार तापमान और हीट वेव (लू) का खतरा बढ़ रहा है। इस भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। वहीं इसके खतरे को देखते हुए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
चिलचिलाती गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों की चिकित्सा इकाइयों में विशेष ‘हीट स्ट्रोक रूम’ स्थापित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जिला अस्पतालों और चिकित्सा इकाइयों को पहले से ही मुस्तैद रहने को कहा गया है। महानिदेशक के अनुसार, प्रत्येक जिले में बनने वाले इन विशेष ‘हीट स्ट्रोक रूम’ में मरीजों के तत्काल इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा, सभी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक से संबंधित आपातकालीन उपचार और त्वरित प्रबंधन के लिए चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
चलाया जा रहा अभियान
इसके साथ ही, आम जनता को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ओर से बड़े पैमाने पर अभियान भी चलाया जा रहा है।