उत्तराखंड: प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, आईएमडी ने दी राहत की खबर, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप और सूखी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम में बदलाव के आसार

लगातार बढ़ती गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक 20 मई से 23 मई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और 4500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 20 और 21 मई को पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।