उत्तराखंड: केदारनाथ में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञानयज्ञ शुरू, सात दिवसीय होगा आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच केदारनाथ धाम में बदरी-केदार मंदिर समिति और केदारसभा के सहयोग से केदारनाथ धाम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई है।

वर्ष 2013 में आई आपदा में दिवंगत हुई पुण्य आत्माओं की शांति के लिए श्रीमद्भागवत महापुराण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें वर्ष 2013 की आपदा में दिवंगत हुई आत्माओं की शांति एवं विश्व कल्याण के लिए श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन शुरू हो गया है। इस मौके पर भव्य जल कलश यात्रा के साथ बम-बम भोले और जय केदार के साथ मंदाकिनी और स्वर्गद्वारी से जल लेकर कलश यात्रा को मंदिर तक पहुंचाया गया। जहां पूजा अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सावन के पवित्र महीने में शुक्रवार से केदारनाथ धाम में कथा से पूर्व गणेश पूजा की गई जबकि हनुमान जी की ध्वजा स्थापना के साथ कथा निकाली गई। जिसमें शुक्रवार को हनुमान व भकुंट भैरवनाथ के आह्वान के साथ ध्वजा विधिवत स्थापित की गई। इस दौरान धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री व श्रद्धालु मौजूद रहें।