उत्तराखंड: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को इन क्षेत्रों के तबादले में मिलेगी छूट, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को खास छूट मिलेगी। यह छूट दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य तबादले से है।

जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने जारी आदेश में कहा, तबादला किए जाने से पहले प्रतिस्थानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाने के बाद ही कार्मिकों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान तबादला सत्र में अनिवार्य तबादलों के तहत पात्रता सूची में आने वाले कार्मिकों के स्थानांतरण की अधिकतम सीमा समाप्त करते हुए तबादलों की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुर्गम से सुगम क्षेत्र में उतनी ही संख्या में तबादले किए जाएंगे, जितने सुगम से दुर्गम क्षेत्र में होंगे। साथ ही दाम्पत्य नीति की श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों के तबादले करते समय वरिष्ठता, दुर्गम में की गई सेवा एवं खाली पदों की उपलब्धता का भी ध्यान रखा जाएगा।